देश में कोरोना के मामलों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। वहीं उत्तराखंड में भी पिछले तीन-चार दिनों से कोरोना के मामले बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। प्रदेश में पिछले तीन-चार दिन से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज उप्रेती का कहना है कि मौसम में बदलाव के साथ ही सर्दी जुखाम के केस भी बढ़ रहे हैं इसके बाद लोग कोविड-19 के प्रति लापरवाही दिखाई दे रहे हैं।
जहां 22 जून को 50 मामले तो 23 जून को 52 कोरोना के मामले सामने आए। जिसके बाद अब उत्तराखंड में कुल कोरोना वायरस मामलों की संख्या 187 हो गई है। इसके अलावा सीएमओ का कहना है कि कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने के मामले में 12 से 17 साल के किशोर लापरवाही दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून में ही 18 से 60 साल से अधिक उम्र के लोगों में जहां दोनों डोज के बाद बूस्टर डोज भी लग गई है। लेकिन 12 से 17 साल के बच्चों में पहली रोज 88.73 % और दूसरी 51.13% ही लगी है। इसके साथ ही मनोज उप्रेती ने कहा कि स्कूलों के खुलते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूलों में जाकर बच्चों को वैक्सीन लगाने का काम दोबारा शुरू किया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…