उत्तराखण्ड

संविदा आउटसोर्स वाहन चालक संघ के अधिकारियों पर गंभीर आरोप, सीएम धामी को लिखा पत्र

उत्तराखंड में संविदा आउटसोर्स वाहन चालक संघ ने सूबे के सरकारी महकमे पर एक और संगीन आरोप लगाया है, साथ ही चालक संघ ने इस मामले में मुख्यमंत्री से जल्द ही संज्ञान लेने की मांग करी है, जिससे कर्मचारियों का शोषण बंद हो सके। संविदा आउटसोर्स वाहन चालक संघ ने कहा कि विभिन विभागों में कई ऐसे कर्मचारी है जो सरकारी वाहनों का दुरुपयोग कर रहे हैं।

कर्मचारियों का आरोप है कि अगर किसी सचिव के पास 5 विभाग है तो वह पांचो विभागों के सरकारी वाहनों का इस्तेमाल कर रहा है। जिसमें सरकारी वाहनों को कार्यालय स्टॉप , घर पर ड्यूटी, बच्चों को स्कूल छोड़ना , बाजार से सब्जी लाना , घर के कुत्ते घुमाने जैसा काम करने के लिए कहा जा रहा है, और इन सभी कार्यों का खर्च भी उन अधिकारियों के द्वारा सरकारी खाते से किया जा रहा है। संविदा और शोध वाहन चालक संघ की मांग है कि विभागों शासन और नगर निकायों निगमों में लगे वाहन चालकों के लिए नीति निर्धारित की जाए जिससे कर्मचारी अपने नियमों के अनुसार काम कर सकें। आउटसोर्स  वाहन चालक संघ ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन प्रेषित किया है और त्वरित कार्रवाई की मांग की है ।

वहीं दूसरी तरफ इस मामले पर कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने आ चुकी है। कांग्रेस का आरोप है कि जब सरकार के मंत्री इस बेलगाम अफसरशाही पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं तो फिर इस तरीके से अधिकारी अपनी मनमर्जी कर रहे जिस पर कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। जबकि दूसरी तरफ भाजपा अब भी अपनी सरकार का बचाव करते हुए जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलने की बात कर रही है। भाजपा नेता का कहना है कि सरकार में अगर इस तरह का कोई भी मामला आता है तो सरकार उस अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करेगी और कर्मचारियों को न्याय देगी

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

9 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

9 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

9 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

9 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

9 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

9 months ago