पौड़ी में जिला अस्पताल आज निशुल्क न्यूरो शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने पीपीपी मोड पर चल रहे जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निशुल्क न्यूरो शिविर में देहरादून इंद्रेश अस्पताल से आए न्यूरो सर्जन डॉ पंकज अरोड़ा ने मरीजों की स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपने स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचे। इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने औचक निरीक्षण करते हुए जिला अस्पताल में चल रही शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से बात कर उनका हालचाल जाना स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार के द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। लोगों को जिले मुख्यालय पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए उनकी सरकार लगातार कार्य कर रही है।
इस दौरान शिविर में पहुंचे दिव्यांग कांता प्रसाद ने बताया कि इस तरह के शिविर से लोगों को काफी राहत मिलती है। लेकिन यह शिविर एक माह मैं दो बार लगनी चाहिये जिससे कि यहां के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…