उत्तराखंड में 54 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं जबकि 27 मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 323 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 1628 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों में 54 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में सबसे अधिक 30 लोग संक्रमित मिले हैं।
नैनीताल व उत्तरकाशी में सात-सात, हरिद्वार में छह, चमोली में दो, ऊधमसिंह नगर में दो संक्रमित मामले सामने आए। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। 27 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम है। जिससे सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं।
12 जिलों में 323 संक्रमितों को इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर मरीज होम आईसोलेशन में हैं। रुद्रप्रयाग जिले में कोई सक्रिय मरीज नहीं है। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 3.21 प्रतिशत और रिकवरी दर 95.81 प्रतिशत दर्ज की गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…