उत्तर प्रदेश

दंपती ने घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या की, बच्चे हुए बेसहारा

शहर कोतवाली क्षेत्र के मेरापुर मोहल्ले में घरेलू कलह की वजह से दंपती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह पत्नी को फंदे में लटका देख पति ने दूसरे कमरे में स्टॉल से फंदा लगा लिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शहर के मेरापुर मोहल्ला निवासी  रामू वर्मा (35) का रविवार की रात किसी बात को लेकर पत्नी रूबी (27) से विवाद हो गया।

रात में रामू अपने कमरे में जाकर सो गया। रूबी ने दूसरे कमरे में फंदा लगा लिया। सुबह छह बजे के आसपास सोकर उठे रामू ने जब पत्नी को फंदे में लटका देखा तो उसने भी दूसरे कमरे में जाकर स्टॉल से फंदा लगा लिया। दंपती के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की खबर से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक दंपति अपने पीछे दो मासूम बच्चों चार वर्षीय प्रांशु और तीन वर्षीय आरव को बिलखता छोड़ गए हैं। सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि प्राथमिक जांच में घरेलू कलह की वजह से आत्महत्या की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago