देश-विदेश

डिएगो माराडोना की मौत पर अदालत सख्त, केस की दोबारा सुनवाई के आदेश

फुटबॉल स्टार डिएगो माराडोना की मौत मामले में नया मोड़ आया है। अर्जेंटीना की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को माराडोना की मौत मामले में चल रही सुनवाई को गलत बताया और उसे फिर से शुरू करने का फैसला किया। इस मामले में सात स्वास्थ्य पेशेवरों और मेडिकल स्टाफ पर माराडोना की मौत को लेकर लापरवाही का आरोप है।
यह फैसला तब आया जब मुकदमे की निगरानी कर रहे तीन जजों में से एक जूलियट मैकिन्टैच ने खुद को एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म में शामिल दिखाए जाने के कारण केस से हटने का फैसला किया। डॉक्यूमेंट्री का नाम ‘डिवाइन जस्टिस’ है। इसमें मैकिन्टैच को मुख्य किरदार के तौर पर दिखाया गया है। डॉक्यूमेंट्री में उनकी भागीदारी को लेकर उन पर पक्षपात के आरोप लगे, जिसके चलते उन्होंने पद छोड़ दिया।
मैकिन्टैच के पद छोड़ने के बाद अदालत को तय करना था कि उनके स्थान पर एक नया न्यायाधीश नियुक्त किया जाए या पूरे मामले की नए सिरे से सुनवाई हो। बृहस्पतिवार को न्यायाधीशों ने फैसला सुनाया कि पूरा केस नए सिरे से सुना जाएगा। अदालत के इस फैसले के बाद उस कार्यवाही पर प्रभावी रूप से रोक लग गई, जिसमें माराडोना की मेडिकल टीम पर उनके अंतिम दिनों में पर्याप्त देखभाल प्रधान करने में विफल रहने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, न्यायाधीशों ने यह नहीं बताया कि नया मुकदमा कब शुरू होगा।
जूलियट मैकिन्टैच ने कहा कि उनके पास मंगलवार को मामले से इस्तीफा देने के अलावा ‘कोई विकल्प नहीं’ था। अभियोजक ने एक डॉक्यूमेंट्री- डिवाइन जस्टिस का टीजर-ट्रेलर दिखाया, जो 60 वर्ष की आयु में माराडोना की मृत्यु के बाद की घटनाओं को दर्शाता है। इस डॉक्यूमेंट्री में स्पष्ट रूप से मैकिन्टैच को मुख्य भूमिका में दिखाया गया है।
1986 में अर्जेंटीना को विश्व कप का खिताब दिलाने वाले माराडोना की खोपड़ी और मस्तिष्क के बीच बने हेमटोमा की सर्जरी हुई थी यानी दिमाग में खून का थक्का जमा होने की वजह से उनकी सर्जरी हुई थी। वह चार से 11 नवंबर के बीच ओलिवोस में गहन देखभाल में रहे। इसके बाद अचानक से उन्हें अस्पताल से रिलीज किया गया और एक निजी घर में रिहैब के लिए भेज दिया गया। वहीं, 25 नवंबर 2020 को 60 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गई।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago