राष्ट्रीय

सीपीसीबी की रिपोर्ट, दिल्ली का एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में, स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर

दिल्ली:-  दिल्लीवासियों की सांसों पर संकट बरकरार है। राजधानी के कई इलाकों का एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में है। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी हो रही है। दिवाली के दिन होने वाली आतिशबाजी हवा को दमघोंटू की ओर ले जा सकती है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 351, बवान में 317, नरेला 302, बुराड़ी 292, द्वारका 275, रोहिणी में 292 दर्ज किया गया है।

दिवाली पर गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है आबोहवा
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार दिवाली अक्तूबर में है। इस माह में एक दिन भी बारिश नहीं हुई है। मौसमी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं ऐसे में लोगों को इस बार दिवाली के दिन गंभीर श्रेणी की हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ सकता है। मंगलवार को आठ इलाकों में एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया। इनमें मुंडका में सबसे अधिक वायु सूचकांक 325 दर्ज किया गया। वहीं, 25 इलाकों में एक्यूआई 200 के पार रहा।

शुक्रवार तक गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है हवा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक मंगलवार को हवाएं दक्षिण-पूर्व से पूर्व दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। बुधवार को हवाएं उत्तर से दक्षिण-पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। हवा की गति 6 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी। बृहस्पतिवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम की ओर से चलेगी। हवा की चाल 8 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। वहीं, शुक्रवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। हवा की चाल 6 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी।

सुबह-शाम हो रही ठंड, दिन में सता रही गर्मी
राजधानी में सुबह व शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। दूसरी ओर दोपहर में धूप परेशान कर रही है। ऐसे में दिवाली के बाद मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों से आने वाले ठंडी हवाओं से तापमान में बड़ी गिरावट होगी। इससे रातें और सर्द होंगी, जिससे अच्छी ठंड का अहसास होगा। वहीं, यमुना नदी की सतह पर जहरीली झाग की परत देखी गई है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago