उत्तराखण्ड

क्रिकेटर ईशांत शर्मा ने किए बाबा केदार के दर्शन

इन दिनों उत्तराखंड में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी है। तीर्थ स्थल हो या फिर सैर सपाटे की जगह हर जगह बाहरी पर्यटकों से भरा है। प्रदेश के पहाड़ी जिलों में पर्यटकों की तादाद लगातार बढ़ रही है। नैनीताल से लेकर केदारनाथ, ऋषिकेश, मसूरी तक पर्यटकों भी लाइन लगी है।  अब भारतीय क्रिकेटर ईशांत शर्मा बाबा केदार के दर पहुंचे है। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने अपने साथियों संग केदारनाथ धाम पहुंचकर माथा टेका और भोलेनाथ का आशीर्वाद दिया। इशांत शर्मा आज जब केदारनाथ धाम पहुंचे तो वहां उनको देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित हो गए। इशांत शर्मा जैसे ही बाबा के दर्शन कर मंदिर से बाहर आए वैसे ही क्रिकेट फैंस ने उनको घेर लिया और उनमें इशांत शर्मा के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। इशांत शर्मा ने भी किसी को निराश नहीं किया और दो के साथ फोटो खिंचवाई।

इशांत शर्मा ने इस दौरान कहा कि वे कई वर्षों से केदारनाथ धाम आने के लिए प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन क्रिकेट की वजह से उन्हें वक्त भी नहीं मिल पा रहा था। आईपीएल-16 खत्म होने के बाद अब बाबा के धाम आए हैं। यहां पहुंच कर उन्हें बहुत सुकून महसूस हो रहा है। उनको ऐसा लग रहा है कि मानो उनका सपना पूरा हो गया है। वे यहां आकर एक अलग ही ऊर्जा को महसूस कर रहे हैं। यह सच में अद्भुत है।

उनके साथ भारतीय बास्केटबॉल टीम के पूर्व कप्तान त्रिदीप राय, महिला बास्केटबॉल की पूर्व कप्तान पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त प्रशांति सिंह और अंतरराष्ट्रीय महिला बॉस्केटबॉल खिलाड़ी दिव्य सिंह ने भी बाबा केदार के धाम में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। अब तक अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री कंगना रनौत, सारा अली खान, अनन्य पांडे सहित अन्य कई सेलिब्रिटी केदारनाथ दर्शन करने पहुंचे हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago