उत्तराखण्ड

लच्छीवाल टोल प्लाजा के कर्मियों की नहीं थम रही गुंडागर्दी, टोल कर्मियों ने एक बुजुर्ग की जमकर की पिटाई

देहरादून:-  लच्छीवाला टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की गुंडई थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन मारपीट के मामले सामने आते रहते हैं। गुरूवार को ही टोल कर्मियों एक बुजुर्ग की जमकर पिटाई कर दी थी। तो वहीं शुक्रवार को एक बार फिर तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं समेत छह की पिटाई करने का मामला सामने आया है। लच्छीवाला टोल प्लाजा से आए दिन टोल कर्मियों की गुंडई के मामले सामने आ रहे हैं। टोल कर्मियों द्वारा आए दिन किसी ना किसी की पिटाई करने के मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को भी टोल कर्मियों द्वारा तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं समेत छह के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से भी टोल वसूलते हुए टोल कर्मियों ने दुर्व्यवहार किया था। जिसके बाद नाराज भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह अपना रोष जताने के लिए टोल प्लाजा पहुंचे। आरोप है कि अपनी गलती मानने के बजाय टोल कर्मियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर ही हमला कर दिया। जिसके बाद ये पूरा मामला थाने पहुंच गया है। टोल कर्मियों की गुंडई का ये पहला मामला नहीं है। इस से पहले भी टोल कर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार और मारपीट के मामले सामने आए हैं। गुरूवार को ही भारतीय किसान यूनियन से जुड़े दो किसानों के साथ ही टोल कर्मियों ने एक बुजुर्ग की जमकर पिटाई कर दी थी। जिससे कि उनके शरीर पर कई चोटें आई हैं।

मेडिकल कराने के बाद इस पूरे मामले में रेसकोर्स देहरादून निवासी पीड़ित की ओर से कोतवाली में टोल प्लाजा के दो नामजद कर्मियों समेत 20-25 कर्मियों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी गई है।

भाजपा कार्यकर्ता पंकज शर्मा, सुशील जायसवाल, सोनू गोयल, अंकुर अग्रवाल द्वारा टोल कर्मियों पर फ्री टोल पास दिखाने के बाद भी टोल शुल्क मांगने के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि जब उन्होंने इसे देने से इंकार किया तो उन्हें पीट दिया गया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago