उत्तराखण्ड

मुठभेड़ में अपराधी घायल, अस्पताल में किया गया भर्ती

एसएसपी ऊधमसिंहनगर ने अस्पताल जाकर लिया स्थिति का जायजा

अभियुक्त से कुछ अहम जानकारियां मिली है जिस पर पुलिस द्वारा अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम कैथुलिया में वन विभाग द्वारा छापेमारी के दौरान वन रेंज रंसाली की टीम के ऊपर कुछ तस्करों द्वारा फायर किया गया था जिसमें एक वन आरक्षी भी घायल हुआ था। वन विभाग द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार थाना नानकमत्ता में FIR नंबर 187/2024 धारा 109/221/132/ 121/ 191(2) /191(3)/3/5 BNS पंजीकृत किया गया था।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर महोदय के निर्देशानुसार पुलिस टीमों का गठन किया गया , पुलिस टीमों द्वारा दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था अन्य वांछित अभियुक्तों के घटनास्थल के पास स्थित जंगल में छिपे होने की संभावना के दृष्टिगत एवं मामले गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों द्वारा जंगल में कांबिंग की गई। पुलिस टीमों द्वारा आधुनिक हथियारों के साथ लेस होकर घटना में वांछित अभियुक्त के गांव टुकड़ी बिछुआ के समीप स्थित रस्मी मंदिर के जंगलों में सघन चेकिंग कांबिंग कर घटना के तीसरे अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया था।

आज दिनांक 26/10/2024 को नानकमत्ता वन विभाग टीम पर फायरिंग की घटना में वांछित अभियुक्त के आज जंगलों से निकलकर भागने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पुलभट्टा थाना क्षेत्र के सहदोरा के जंगल में रोकने का प्रयास करने पर अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिए पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया जिसका नाम जसपाल सिंह @ जसवीर सिंह @ जस्सा पुत्र संता सिंह नि0 ग्राम टुकड़ी नानकमत्ता जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है अग्रिम वैधानिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है.

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago