उत्तराखण्ड

डेंगू हॉटस्पॉट बना ठसका गांव, स्वास्थ्य विभाग की शिविरों के माध्यम से बढ़ाई जा रही जांच

रुड़की:-  ठसका गांव में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को 20 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब मरीजों का आंकड़ा 55 पहुंच गया है। रोजाना मिल रहे मरीजों से ठसका गांव डेंगू का हॉटस्पॉट बन गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग लगातार शिविर लगाकर मरीजों की जांच कर दवा दे रहा है। साथ ही बुखार के मरीजों के सैंपल भेजकर एलाइजा जांच कराई जा रही है। नारसन ब्लॉक के ठसका गांव में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार से ग्रसित हैं। हर घर में एक व्यक्ति बुखार की चपेट में है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार गांव में शिविर लगाकर बुखार के मरीजों की जांच की जा रही है। साथ ही सैंपल डेंगू की जांच कराई जा रही है। कई मरीजों को दवा देकर उनकी निगरानी की जा रही है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को गांव में बुखार से 35 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। शनिवार को टीम ने 106 मरीजों के सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए भेजे थे।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह बताया कि शनिवार को ठसका गांव में 20 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीजों का आंकड़ा 55 पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि 60 और मरीजों के खून के सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव में शिविर लगाकर मरीजों की जांच कर दवा दे रही है। उन्होंने बताया कि एक मरीज को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर से देहात तक लार्वा की हो रही जांच
जिला मलेरिया अधिकारी डॉॅ. गुरनाम सिंह ने बताया कि रुड़की में 182, मंगलौर में 192, भगवानपुर में 72, लक्सर में 182, खानपुर 137, नारसन 587 घरों में डेंगू के लार्वा की जांच की गई है। साथ ही आशा कार्यकर्ता रोजाना घर-घर जाकर लोगों को डेंगू के बारे में जागरूक कर रही हें। लगातार फॉगिंग भी की जा रही है।

बुखार के 61 मरीजों को दी दवाएं
ठसका गांव में लगातार बुखार के मरीजों के स्वास्थ्य पर नजर रखकर दवाएं दी जा रही हैं। शनिवार को चिकित्साधिकारी आरबीएसके डॉ. कौशलेश पांडे के नेतृत्व में बुखार के 61 मरीजों को दवा दी गई है।

मरीजों के स्वास्थ्य में आ रहा सुधार
ठसका गांव में डेंगू के मरीजों की रोजाना जानकारी ली जा रही है। माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. बिपिन पोखरियाल रोजाना मरीजों के घर जाकर उनका हालचाल जान रहे हैं। साथ ही सभी मरीजों को समय पर दवा लेने की सलाह दे रहे हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago