देश-विदेश

मोतिहारी में अपराधियों ने तांडव मचाया, शेख नरेन की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी

बिहार:- मोतिहारी जिले में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचाया है। यहां रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बैरिया पंचायत स्थित आर्यानगर में देर रात तरावीह की नमाज पढ़कर लौट रहे एक व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान शेख नरेन के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, शेख नरेन रोजे के महीने में तरावीह की नमाज अदा करने के बाद देर रात घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए दो अज्ञात अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वे वहीं गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस बीच मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है, जिसकी अगुवाई रक्सौल एसडीपीओ को सौंपी गई है। एसडीपीओ और रामगढ़वा थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों को इकट्ठा कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह घटना आपसी दुश्मनी का नतीजा प्रतीत हो रही है। हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। SIT टीम द्वारा दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना की सटीक वजह जानने के लिए तकनीकी सबूतों के साथ-साथ मृतक के पारिवारिक और सामाजिक संबंधों की भी गहराई से पड़ताल की जा रही है।

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि घटना की सूचना मिलते ही एसआईटी का गठन कर दिया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। प्रथम दृष्टया यह हत्या आपसी विवाद में की गई प्रतीत होती है, लेकिन पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। जल्द ही अपराधी कानून के शिकंजे में होंगे। इस जघन्य वारदात के बाद आर्यानगर और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। एहतियातन पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों और मोहल्ले के अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago