बिहार:- पटना जंक्शन के पास स्थित पाल होटल में बड़ा हादसा हुआ, जहां घर में श्राद्ध कर्म की तैयारी चल रही थी। खाना बन रहा था, तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई और सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस घटना में लगभग 50 लोग घायल हो गये, जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर है। घटना पटना जिले के मसौढ़ी की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि संत पासवान के घर में श्राद्ध कर्म का कार्यक्रम समाप्त हो चूका था। आज सवेरे संत पासवान की बेटी खुशबु (12) छोटा सिलेंडर पर खाना बना रही थी। तभी अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव हुआ और देखते ही देखते सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में आग लगते ही घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।
सिलेंडर ब्लास्ट होते ही घर में आग लग गई और फिर आग ने उस घर के आसपास के 6 घरों को अपने आगोश में ले लिया। इस पूरी घटना में लगभग 50 लोग झुलस गये, जिनका प्राथमिक अस्पताल और निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना में घायल लोगों को इलाज कराने में जुट गई।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…