उत्तराखण्ड

देशभर में दूसरे चरण का मतदान जारी, मुख्‍यमंत्री धामी ने देश की जनता से की अपील ‘पहले मतदान, फिर जलपान

उत्तराखंड:-  आज देश के 13 राज्‍यों में दूसरे चरण का मतदान जारी है। उत्‍तराखंड में पहले चरण में ही राज्‍य की पांचों सीटों के लिए मतदान संपन्‍न हो चुका है। आगामी चार जून को मतगणना होगी। इस बार राज्‍य के 55 प्रत्‍याशी चुनाव में अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं। वहीं शुक्रवार को सुबह से ही यूपी सहित दूसरे राज्‍यों में मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लाइन लगी है।

इसी क्रम में उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने देश की जनता से ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ की अपील की है। उन्‍होंने इंटरनेट मीडिया के जरिए जनता से अपील की। उन्‍होंने कहा कि ‘देवतुल्य जनता से विनम्र निवेदन करता हूं कि लोकसभा चुनाव-2024 के अंतर्गत दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया में शामिल होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का सदुपयोग अवश्य करें। आपका एक वोट सशक्त, सामर्थ्यवान और शक्तिशाली भारत के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा’।

लोकतंत्र के महापर्व के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को हो रहा है। इसमें 13 राज्यों की 88 सीटों पर 1,202 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इस चरण में जिन प्रमुख प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद होगी, उसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, अभिनेत्री हेमा मालिनी, धारावाहिक रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल, कांग्रेस नेता शशि थरूर आदि शामिल हैं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago