उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर बदला, पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज भी बदला-बदला रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली चमकने और गरज के साथ तीव्र बौछारें पड़ने की संभावना भी जताई गई है।
इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार 29 जुलाई को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। इन जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान मौसम बेहद खराब रह सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
31 जुलाई तक बने रहेंगे खराब मौसम के हालात
मौसम विभाग ने बताया कि 31 जुलाई तक प्रदेश भर में मौसम अस्थिर बना रहेगा। राजधानी देहरादून में बीती रात से ही बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चंपावत जिले के कई इलाकों में भी रातभर मूसलाधार बारिश हुई, जिससे स्थानीय लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
सावधानी बरतने की अपील
मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और सतर्कता बरतें। नदी-नालों के पास जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…