देहरादून:– हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर तीन पानी पुलिया के समीप एक युवती का शव मिला। गला रेत कर युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही। पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान नहीं हो पाई है। युवती की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है।
सोमवार सुबह राहगीरों ने देखा युवती का शव तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर खून भी पड़ा हुआ था, जिससे संभावना जताई जा रही है कि इसी स्थान पर किसी धारदार हथियार से युवती का गला रेत कर हत्या की है। सहायक पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले के हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…