देश-विदेश

बांग्लादेश सीमा से लगे मेघालय में अवामी लीग नेता का शव मिला, इशाक अली खान पन्ना की मौत की वजह की जांच जारी

बांग्लादेश सीमा से लगे मेघालय के जैंतिया हिल्स जिले में सुपारी के बगान से अवामी लीग के एक नेता का शव मिला। मेघालय पुलिस ने इसकी जानकारी दी। मृतक की पहचान इशाक अली खान पन्ना के तौर पर की गई है। मेघालय पुलिस ने भारत-बांग्लादेश सीमा से 1.5 किमी की दूरी पर 26 अगस्त को उनका शव बरामद किया। एसपी गिरि प्रसाद  ने बताया कि इशाक अली खान पन्ना को उनके पासपोर्ट के जरिए पहचाना गया। पन्ना पांच अगस्त को शेख हसीना की सरकार के गिरने के बाद से ही भाग रहे थे। उनके शव को ख्लेहरियत सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट में बताया गया कि सीमा पार करने की कोशिश के दौरान पन्ना को कार्डियक अरेस्ट हुआ होगा, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं कुछ का मानना है कि वह बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के साथ गोली बारी में शामिल था।

मणिपुर पुलिस ने पूर्वी इंफाल जिले के सेक्ता अवांग लीकाई इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत उन्होंने भारी मात्रा में हथियार बरामद किया। बरामद किए गए हथियार में तीन इंसास राइफल्स, मैगनीज, गोला-बारूद शामिल हैं। यह तलाशी अभियान पश्चिमी इंफाल जिले में कुछ बंदूकधारियों द्वारा पुलिस कर्मियों से तीन राफल्स और गोला-बारूद छीनने के बाद चलाया गया था। इस घटना के बाद चार पुलिसकर्मी और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 10 दिनों के लिए हिरासत में रखा गया।

एक तलाशी अभियान में काकचिंग के वबागई नातेखोंग में सुरक्षा बलों ने हथियार और गोला-बारूद जब्त किया। तलाशी अभियान के दौरान पांच बंदूक, 10 ग्रेनेड, एक बुलेटप्रूफ जैकेट और वायरलेस सेट बरामद किया गया। बता दें कि मणिपुर में पिछले एक साल से हिंसा जारी है, जिसमें अबतक 200 लोगों की मौत हो चुकी है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago