यूपी के अयोध्या में गन्ने खेत में एक युवक का अधजला शव मिला है। लोगों ने देखा तो भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मौजूद लोगों से बात करके शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
मामला पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव का है। गांव में मूल रूप से बहोरनपुर निवासी कैलाश पाठक का गन्ना का खेत है। इस गन्ने के खेत में रखे पुआल के पास शुक्रवार सुबह एक युवक का शव 60 प्रतिशत जला हुआ मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त करवाई जा रही है। शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शिनाख्त के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा, तब आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…