उत्तर प्रदेश

प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक में फैसला, कैंपस में सुरक्षा और सहयोग को मिलेगा नया आयाम

उत्तर प्रदेश:-   बीएचयू और आईआईटी बीएचयू कैंपस में सुरक्षा को मजबूत करने की तैयारी चल रही है। साथ ही पहले की तुलना में निगरानी भी बढ़ाई जाएगी। बुधवार को दोनों जगहों के प्रॉक्टोरियल बोर्ड के मिलन समारोह में फैसला हुआ। इस दौरान बोर्ड के सदस्यों के बीच सहयोग और संबंधों को मजबूत करने की दिशा में भी विस्तृत चर्चा की गई।  आईआईटी (बीएचयू) के चीफ प्रॉक्टर डॉ. संजय सिंह ने कहा कि आईआईटी (बीएचयू) और बीएचयू के प्रॉक्टोरियल बोर्ड के बीच सहयोग कैंपस के शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण को बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस तरह की पहल हमें मिलकर काम करने और चुनौतियों का समाधान करने में सक्षम बनाती है।

बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसपी सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विचारों के आदान-प्रदान और एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने का मौका मिलता है। प्रो. सिंह ने बताया कि सम्मेलन के दौरान कैंपस सुरक्षा प्रोटोकॉल को मजबूत करने, संचार को सुचारू बनाने और अनुशासन प्रबंधन के सर्वोत्तम तरीकों को अपनाने पर चर्चा की गई। बीएचयू में एक सप्ताह पहले चोरी हुई इन्वर्टर बैटरियों और आरोपी का पता नहीं चल सका है। संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के डीन ऑफिस से चोरी बैटरियों की कीमत लाखों में है। डीन की शिकायत पर प्रॉक्टोरियल की टीम बार-बार संकाय का निरीक्षण कर रही है। प्रोफेसरों और छात्रों से बातचीत चल रही है। बुधवार को प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने संकाय में प्रोफेसर से मुलाकात की।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago