देहरादून मोटर मार्ग पर बस की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की घटना स्थल पर मौत हो गई है। वहीं मोटर साइकिल चला रहे बच्ची के पिता ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में दोनों पिता-पुत्री ने अपनी जान गवां दी। मंगलवार को उत्तरकाशी नौगांव में दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्री की जान चली गई।
बस नौगांव से देहरादून के लिए चली थी कि एक किमी आगे पहुंचने पर सामने से आ रहा मोटरसाइकिल सवार बैंड पर टर्न लेने की वजह से बस के पिछले हिस्से से टकरा गया, जिससे चार वर्षीय बच्ची छिटक कर बस के टायर के नीचे आ गई। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। पिता ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया है। अस्पताल में पहुंचे परिजनों के रो रो कर बुरे हाल हैं। बस चालक को चौकी में बैठा कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…