उत्तराखण्ड

देहरादून SSP ने बुजुर्ग महिला की मदद कर दिखाया ,पुलिस का मानवीय चेहरा एक बार फिर

देहरादून:-  पुलिस ड्यूटी के साथ पुलिस का एक बार फिर मानवीय रुप देखने को मिला जब आज एक बुजुर्ग महिला एस०एस०पी० देहरादून के पास मदद मांगने आई। डी०आई०जी०/एस०एस०पी० देहरादून ने मानवता की मिसाल पेश की। बुज़ुर्ग महिला फ़रियादी की फरियाद सुन मदद का आश्वासन दिया, भारी बारिश के बीच खुद बुज़ुर्ग महिला को गाड़ी की व्यवस्था कर उनके घर तक पहुंचाया। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  दलीप सिंह कुंवर के समक्ष प्रतिदिन कई लोग अपनी कई प्रकार की शिकायतें लेकर आते हैं। जिनकी सभी संभावित विधिक मदद भी रोज़ की जाती है। अपनी समस्याएं व शिकायतें लाने वालों में प्रत्येक आयु वर्ग के व्यक्ति होते हैं और कई बुजुर्ग व्यक्ति भी कई बार मदद की दरकार लेकर DIG/SSP देहरादून के पास आते हैं।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने ना सिर्फ उनकी मदद की बल्कि भारी बारिश में एसएसपी ने उनको सरकारी गाड़ी से घर पहुंचाया। वहां मौजूद जिसने भी यह दृश्य देखा वह डी.आईं.जी/एसएससी देहरादून के कायल हो गए। मदद का भरोसा मिलने पर जब बुजुर्ग महिला ने महोदय के पैर छूने की कोशिश तो DIG/SSP देहरादून  ने उन्हें अपनी माँ के समान बताते हुए उन्हें ऐसा करने से रोक लिया गया। साथ ही उन्हें यह आश्वासन दिया कि उसकी हर संभव मदद की जाएगी।

साथ ही बुज़ुर्ग महिला के थाने से सम्बंधित थानाध्यक्ष को स्वयं फोन करके उन्हें बुज़ुर्ग महिला की हर संभव सहायता करने हेतु निर्देशित भी किया गया। जहाँ गलत करने वालों के विरुद्ध महोदय का कड़ा रुख देखने को मिलता है वहीं वो हर फ़रियादी की हर सम्भव सहायता करने के लिये हमेशा तत्पर भी रहते हैं। बुज़ुर्ग महिला द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का धन्यवाद प्रस्तुत किया गया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago