देश-विदेश

दिल्ली  उत्तम नगर हादसा, तेज रफ्तार कार ने महिला को कई मीटर तक घसीटा, 70 वर्षीय बुजुर्ग भी घायल

उत्तम नगर टर्मिनल के पास रविवार तड़के एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही महिला समेत दो बुजुर्गों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान कार चालक बुजुर्ग महिला को कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस दौरान पास से गुजर रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग भी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला व बुजुर्ग को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं रविवार को दूसरे बुजुर्ग ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला के साथ मौजूद एक अन्य महिला के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृत बुजुर्ग महिला की पहचान गुप्ता एन्क्लेव विकास विहार निवासी कमलेश (64) के रूप में हुई है।

उनके परिवार में पति शंकर लाल के अलावा अन्य सदस्य हैं। पुलिस ने उनके परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार तड़के करीब छह बजे पुलिस को उत्तम नगर टर्मिनल के पास सड़क हादसा होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि हादसे में एक बुजुर्ग महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं।

उन्हें पीसीआर कर्मी पास के अस्पताल लेकर गए हैं। पुलिस वहां से डीडीयू अस्पताल पहुंची। पता चला कि विकास विहार की रहने वाली कमलेश को भर्ती कराया गया था, जिन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। जबकि घटना में घायल हुए एक 70 साल के एक अन्य बुजुर्ग को चानन देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पहचान विकास नगर निवासी नारायण शर्मा के रूप में हुई। रविवार शाम इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। डीडीयू अस्पताल में पुलिस को घटना की चश्मदीद राजो देवी (55) मिलीं। उन्होंने बताया कि वह गुप्ता एन्क्लेव में रहती है। सुबह वह और कमलेश के अलावा एक अन्य शख्स उत्तम नगर टर्मिनल के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी जनकपुरी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से चलाते हुए कमलेश और एक अन्य शख्स को जोरदार टक्कर मार दी। कार कमलेश को करीब 15 मीटर तक घसीटती चली गई। इस बीच बुजुर्ग भी उसकी चपेट में आ गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से कार की पहचान कर ली गई है। पुलिस आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago