डोईवाला : उत्तराखंड में आए दिन वाहनों की तेज रफ्तार के कारण कई लोग अकाल मौत के मुंह में समा रहे हैं। कल देर शाम करीब 7:15 बजे ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा नौका शराब की दुकान से महज 50 कदम आगे दूधली डोईवाला बायपास रोड पर हुआ। यहां एक बेकाबू स्विफ्ट कार ने बुजुर्ग दुकानदार को बुरी तरह टक्कर मारते हुए रोड का डिवाइडर तोड़कर कार सुसवा नदी में डाल दी। हादसे में बुजुर्ग की दोनों टांगे बुरी तरह टूट गई और उनके सिर में भी गहरी चोट आई थीं।
हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। इसके बाद पुलिस को सूचना देने के साथ ही 108 मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को किसी तरह सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज सुबह मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2:30 बजे बुजुर्ग ने अपने प्राण अस्पताल में त्याग दिए। इससे परिजनों में जहां एक और ऐसी बेकाबू वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ गुस्सा है।
वहीं पूरा परिवार बुजुर्ग की अचानक हादसे में मौत होने के कारण गमगीन है।उनके भतीजे ने मौके पर बताया कि टिहरी नंबर की यह स्विफ्ट कार जिस पर पीछे से पुलिस लिखा हुआ है, उसमें दो युवक सवार थे जो शराब के नशे में धुत थे। उन्होंने बताया कि रात में पुलिस ने एक युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि दूसरा युवक भागने में सफल रहा। देखने वाली बात यह भी है कि दोनों युवक बड़ी ही चालाकी से कार से सारे कागज भी उठा कर ले गए। यह कार अभी भी त्यागी गार्डन के पास सुसवा नदी किनारे पर मौजूद है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…