देहरादून : धामी सरकार सेवा क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने पर अथक प्रयास के साथ विशेष फोकस कर रही है। इसके लिए स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में निवेश करने पर 25 प्रतिशत सब्सिडी देने की तैयारी है। दिसंबर माह में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन को देखते हुए सरकार जल्द ही पहली सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरी दे सकती है।
प्रदेश की जीडीपी को दोगुनी करने और रोजगार के नये अवसर सृजित करने के लिए सरकार ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 2.50 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा है। खास बात यह है कि सम्मेलन के लिए सरकार ने पर्यटन, उद्योग, आयुष एवं वेलनेस, हेल्थ केयर, ऊर्जा, शिक्षा, लॉजिस्टिक, कृषि एवं बागवानी, आईटी एवं स्टार्टअप, नागरिक उड्डयन, इंफ्रास्टेक्चर, हाउसिंग क्षेत्र में ज्यादा निवेश की रणनीति बनाई है।सेवा क्षेत्र में निवेश आने से सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 40 प्रतिशत सेवा क्षेत्र का योगदान है। इसके लिए सेवा क्षेत्र नीति में शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में नये अस्पताल और उच्च शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थान में निवेश पर 25 प्रतिशत सब्सिडी देने का प्रावधान किया जा रहा है।सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने कहा कि राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए अब तक 27 नीतियां लागू की है। जल्द ही सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरी दी जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…