उत्तराखण्ड

देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देहरादून यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन द्वारा आज बहुद्देशीय पुलिस भवन कचहरी रोड़ पर किया गया झण्डारोहण

देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बहुद्देशीय पुलिस भवन कचहरी रोड़ देहरादून में पुलिस उपमहानिरीक्षक/निदेशक यातायात उत्तराखण्ड मुख्तार मोहसिन द्वारा झण्डारोहण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी सम्मान दिया गया एवं राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। इसके उपरान्त पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा  शुभकामना संदेश दिया गया और देश के शहीदों को याद किया गया तथा पुलिस विभाग में विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे कार्य करने वाले पदक विजेता अधिकारी/कर्मचारी के नाम पढ़े गए।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/निदेशक यातायात उत्तराखण्ड मुख्तार मोहसिन द्वारा इस अवसर पर संदेश दिया गया की जब हमारे देश को आजादी मिली तो उस वक्त के अंग्रेज शासकों को यह लगा कि भारत मैं विभिन्न जाति धर्म एवं संप्रदाय के लोग रहते हैं और वह इस देश को नहीं संभाल पाएंगे, वह कभी इसे विकसित नहीं कर पाएंगे परंतु भारत के लोगों ने अपनी एकजुटता और अपनी मेहनत से ना केवल इस देश को विकसित किया बल्कि इस देश को आज आर्थिक तरक्की की ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, हमारा देश आज विश्व के आर्थिक पटल पर छठी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन कर उभरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हमारा देश 5 ट्रिलियन की आर्थिक शक्ति बने जिस और हमारा देश अग्रसर है।

 

पुलिस बल का देश की तरक्की में एक अहम रोल

पुलिस बल का भी इस देश की तरक्की में एक अहम रोल है क्योंकि देश की आंतरिक सुरक्षा का कार्यभार पुलिस विभाग के कंधों पर होता हैl पुलिस विभाग का आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ देश की आर्थिक तरक्की में भी काफी अहम रोल होता है।  पुलिस विभाग की सुरक्षा के कारण हर क्षेत्र में एक सुरक्षित वातावरण बनता है, सुरक्षित वातावरण में ही इन्वेस्टमेंट आता है और देश में कंपनियां अपने प्लांट लगाती है। इस देश की आजादी में बच्चों, महिलाओं, वृद्धों ने अपने बहुमूल्य जीवन का बलिदान दिया है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हम सब लोग उन शहीदों को नमन करते हैं और दिल की गहराइयों से उन्हें याद करते हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago