उत्तराखण्ड

प्रधानाचार्य के 692 पदों पर भर्ती में देरी, 55 साल तक के शिक्षकों को शामिल करने का प्रस्ताव

उत्तराखंड:-  शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के 692 पदों पर 29 सितंबर को होने वाली भर्ती स्थगित हो सकती है। भर्ती में 55 साल तक के शिक्षकों को शामिल करने की तैयारी है। वही, 5400 ग्रेड पे वाले एलटी शिक्षकों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के सचिवों और शिक्षक संगठन के साथ भी बैठक में मंत्री ने शिक्षक और राज्य हित में भर्ती को लेकर कोई रास्ता निकालने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा मंत्री के कैंप कार्यालय में हुई बैठक में प्रधानाध्यापकों के शत प्रतिशत खाली पदों को पदोन्नति से भरने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि 50 साल से अधिक उम्र के शिक्षकों को प्रधानाचार्य के पद पर होने वाली भर्ती में शामिल करने के लिए कुछ शिक्षक कोट गए हैं, कोर्ट के आदेश के बाद इन शिक्षकों को भर्ती में शामिल किया गया है। 55 साल तक के अन्य शिक्षकों को भी भर्ती में शामिल करने के लिए रास्ता निकालने और नॉन बीएड को भी इसमें शामिल करने पर विचार किया गया।

शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को अगले दो से तीन दिन के भीतर कोई रास्ता निकालने के निर्देश दिए हैं। वहीं, राजकीय शिक्षक संघ का कहना है कि भर्ती को रद्द या स्थगित न करने तक शिक्षकों का आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन, शिक्षा सचिव रविनाथ रामन, सचिव वित्त दिलीप जावलकर, अपर सचिव ललित मोहन रयाल, शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री रमेश पैन्युली, मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सजवाण आदि शामिल रहे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago