मनोरंजन

‘जाट’ फिल्म के ट्रेलर रिलीज में देरी, निर्माताओं ने दी फैंस को नई जानकारी

आज शनिवार, 22 मार्च के दिन सनी देओल अभिनीत फिल्म ‘जाट’ का ट्रेलर रिलीज होने वाला था, लेकिन फिल्म निर्माताओं ने ट्रेलर रिलीज को टाल दिया है। फैंस को फिल्म की झलक देखने के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। आइए जानते हैं आखिर क्या कहा फिल्म निर्माताओं ने गोपीचंद मालिनेनी के निर्देशन में बनी एक्शन फिल्म ‘जाट’ के ट्रेलर का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। आज 22 मार्च को ट्रेलर रिलीज की आधिकारिक घोषणा की गई थी। हाल ही में फिल्म के प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें लिखा कि ‘जाट’ ट्रेलर रिलीज को स्थगित कर दिया गया है। साथ ही  लिखा कि जल्द ही एक नई तारीख की घोषणा की जाएगी। इस फैसले ने फैंस के इंतजार को और बढ़ा दिया है।

सनी देओल और रणदीप हुड्डा के अलावा फिल्म में विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा जैसे कलाकार भी शामिल हैं। माइथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा निर्मित इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को अनल अरासु, राम लक्ष्मण और वेंकट ने तैयार किया है। एस थमन ने शानदार साउंडट्रैक तैयार किया है और ऋषि पंजाबी सिनेमैटोग्राफर हैं। गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सनी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘गदर 2’ में देखा गया था। सनी के आगामी कार्यों को देखा जाए तो उनके पास आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘लाहौर 1947’ और जेपी दत्ता की ‘बॉर्डर’ का सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ भी है। चर्चा है कि अभिनेता को लेकर ‘गदर 3’ बनाई जा सकती है, लेकिन निर्माताओं द्वार इसे लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago