उत्तराखण्ड

ठेकेदारों का प्रतिनिधिमंडल मिला सतपाल महाराज से

हिमालयन संविदाकार ठेकेदार समिति का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों के संबंध में प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से मिला। लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह रावत के नेतृत्व में बीते दिन हिमालयन संविदाकार ठेकेदार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों के संबंध में प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से सुभाष रोड स्थित उनके कैंप कार्यालय पर भेंट की और उन्हें अपनी समस्याओं से संबंधित एक मांग पत्र भी सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने लोनिवि मंत्री महाराज को अवगत कराया कि लोक निर्माण विभाग में पंजीकृत ठेकेदारों के पंजीकरण और नवीनीकरण की शर्तें अत्यंत जटिल कर दी गई जिसके कारण पर्वतीय क्षेत्रों के ठेकेदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज को अवगत कराया कि पंजीकरण और नवीनीकरण की कठिन एवं जटिल शर्तों के चलते पर्वतीय क्षेत्र के ठेकेदारों के आगे रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। इसलिए पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्व की भांति किया जाए। लोक निर्माण मंत्री महाराज ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि वह व्यक्तिगत रूप से भी उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के सरलीकरण का मामला हो या फिर बड़ी निविदाओं को छोटा करने वह हमेशा इसके पक्षधर रहे हैं। इसलिए सभी लोग धैर्य रखें। निश्चित रूप से आपकी समस्याओं का समाधान अवश्य निकलेगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago