राष्ट्रीय

दिल्ली सरकार ने महिला सम्मान योजना लागू करने की दिशा में की शुरुआत, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की बैठक

दिल्ली:-  दिल्ली सरकार ने महिला सम्मान योजना लागू करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को इस मामले में बैठक बुलाई है। इसमें योजना के तहत पंजीकरण समेत दूसरी औपचारिकताओं को पूरा करने की कार्ययोजना पर चर्चा होगी। इसमें बनी सहमति के बाद सरकार इसको लागू करने के बारे में एलान करेगी।

इससे पहले शुक्रवार कैबिनेट की पहली बैठक में भी इस पर चर्चा हुई थी, लेकिन उस दौरान इस पर कोई फैसला नहीं हो सका है। इसके बाद से आम आदमी पार्टी चुनावी वायदे की याद दिलाने हुए वादा-खिलाफी का आरोप भाजपा पर लगा रही है।

उधर, दिल्ली प्रदेश भाजपा का कहना है कि उनकी सरकार दिल्ली में महिला सम्मान योजना के प्रति भाजपा कृतसंकल्प है और वह समय पर योजनाबद्ध आएगी। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने शनिवार योजना की कार्ययोजना पर चर्चा करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं की पहचान, उनके पंजीकरण और 2500 रुपये की रकम उनके खातों में डालने सरीखे मसलों पर चर्चा होगी। इसमें योजना को लागू करने के समय पर भी विचार होगा। अधिकारी बताते हैं कि बैठक में तय हो सकेगा कि जमीनी स्तर पर योजना को किस तरह लागू करना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के वादाखिलाफी के आरोप पर सवाल किया है कि इस वक्त देश भर की महिलाएं केजरीवाल से पूछ रही हैं कि पंजाब की महिलाओं को तीन साल पहले घोषित महिला सम्मान योजना का 1000 रुपये कब से मिलेंगे। सचदेवा ने कहा कि भाजपा दिल्ली में महिला सम्मान योजना के प्रति भाजपा कृतसंकल्प है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र से हरियाणा तक की भाजपा की सभी सरकारें महिलाओं को उनका हक दे रही हैं और हम दिल्ली में भी शीघ्र देंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago