मुनि की रेती रामझूला के समीप हनुमान घाट पर दिल्ली का एक युवक गंगा में डूब गया। मौके पर पहुंची जल पुलिस ने युवक का रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला। लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।
सोमवार को करोलबाग दिल्ली से गंगा स्नान के लिए तीन दोस्त मुनि की रेती के नाव घाट पर आए थे। गंगा स्नान के दौरान एक दोस्त नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। दोस्त को डूबते देख अन्य दोनों दोस्त चिल्लाने लगे। मौके पर मौजूद जल पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
जल पुलिस ने कुछ समय बाद युवक को नदी से बाहर निकाला और उपचार के लिए राजकीय उपजिला चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक रीतेश साह ने बताया कि मृतक की पहचान शैंकी (26) पुत्र गिरधारी लाल निवासी निवासी खेरपुरा करोलबाग नई दिल्ली के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…