उत्तराखण्ड

ऋषिकेश में जल पुलिस कांवड़ियों के लिए बनी देवदूत, गंगा नदी में डूबते हुए बचाई जान

ऋषिकेश:-  उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश के चलते इन दिनों नदी-नाले उफान पर हैं। लगातार नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में श्रद्धालुओं के तेज बहाव में बहने के मामले सामने आते रहे हैं। ऋषिकेश में एक बार फिर से डूबते हुए कांवड़ियों को जल पुलिस द्वारा बचाया गया।  त्रिवेणी घाट में आज दोपहर दिल्ली का एक कांवड़ यात्री गंगा के तेज बहाव में डूबने लगा। काफी दूर तक वह बह गया था। जल पुलिस के जवानों ने इस व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला। इस व्यक्ति के लिए जवान किसी फरिश्ते से कम नहीं है। इस वक्त उफनाती नदी में जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर इस डूबते युवक की जान बचाई।

त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि रामप्रकाश 45 वर्ष गोकुलपुरी दिल्ली का रहने वाला है और अपने कुछ साथियों के साथ नीलकंठ महादेव जल चढ़ाने आया था। दोपहर के वक्त वह गंगा में नहा रहा था। पर्वतीय क्षेत्र में वर्षा के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। यह यात्री तेज बहाव के साथ करीब 50 मीटर दूर तक बह गया।  ड्यूटी पर मौजूद जल पुलिस के जवान विनोद सेमवाल, हरीश गुसाईं, अनूप चंदोला, मनीष कुमार लाइफ जैकेट लेकर गंगा में कूदे। इस यात्री को सकुशल बाहर निकाला गया। त्रिवेणी घाट में कांवड़ यात्रा के दौरान जल पुलिस अब तक पांच श्रद्धालुओं को बचा चुकी है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago