नई दिल्ली:- आज संसद में उत्तराखंड राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि राहत व बचाव कार्य के लिए राज्य को कितनी मुआवजा राशि दी गई।
प्रश्नकाल में सांसद बंसल ने देश के विभिन्न हिस्सों में आई आपदा के संबंध में प्रश्न उठाया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से पूछा कि आपदा से देश में कितनी जानमाल की हानि हुई है। सरकार की ओर से क्या कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जोशीमठ समेत राज्य क्षेत्रों में भारी बारिश, अतिवृष्टि, जलभराव, भूस्खलन से नुकसान हुआ है।
सवाल के जवाब में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने अवगत कराया कि केंद्र सरकार ने आपदा मद में राज्य सरकार को पहले ही पैसा जारी किया है। विभिन्न विभागों की समिति जांच के बाद नुकसान की रिपोर्ट बना रही है। राज्य सरकार की ओर से कोई पैकेज मांगा जाएगा तो उस पर सरकार सकारात्मक विचार करेगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…