उत्तराखण्ड

रुड़की में आरक्षण बचाओ मोर्चा का प्रदर्शन, नगर निगम चौक और मालवीय चौक पर धरना और सभा आयोजित

रुड़की में आरक्षण बचाओ संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में बुधवार को आरक्षण में क्रीमी लेयर वर्गीकरण के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया गया। नगर निगम चौक पर एससी एसटी संयुक्त मोर्चा की ओर से सभा का आयोजन किया गया। भीम आर्मी व आजाद समाज की ओर से मालवीय चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया।  बाद में दोनों ही अलग-अलग रैली के रूप में विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहां पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को आरक्षण में क्रीमी लेयर वर्गीकरण के विरोध में ज्ञापन भेजा गया। इस मौके  पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

नगर निगम चौक पर एससी एसटी के संयुक्त मोर्चा के संयोजक सेवा निवृत्त ब्रिगेडियर पदम सिंह के नेतृत्व में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें एससी एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर वर्गीकरण लागू किए जाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। सरकार पर आरोप लगाया गया कि सरकार ऐसा करके एससी एसटी समाज को कमजोर करने की साजिश कर रही है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान संगठन के लोगों ने बाजार को बंद करने की अपील भी की।

इस मौके पर रविदास सेना के अध्यक्ष सोमपाल सिंह, पार्षद धीरज पाल, पार्षद चारु चंद्र, पूर्व सभासद चंद्रशेखर जाटव,  रविदास महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट भारत कुमार, जाटों बस्ती से अजीत मधुकर जाटव, मास्टर रामस्वरूप, सोमपाल नियाल आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल और आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के नेतृत्व में मालवीय चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया।

यहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके बाद यह लोग एक रैली के रूप में पुराने कचहरी स्थित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर पहुंचे। रैली में भारी भीड़ रही, इस कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। रैली के दौरान जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें आरक्षण में क्रीमी लेयर वर्गीकरण के जाने पर विरोध जताया गया। इसे तुरंत वापस लेने की मांग की गई।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago