देहरादून:- प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जम्मू-कश्मीर के कठूआ में आतंकी हमले में प्रदेश के पांच जांबाज जवानों के शहीद होने पर गहरी संवेदना व्यक्त करने के साथ ही केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत के निधन पर भी शोक जताया।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जम्मू-कश्मीर के कठूआ में आतंकी हमले में प्रदेश के पांच जांबाज जवानों रुद्रप्रयाग से नायब सूबेदार आनंद सिंह रावत, पौड़ी से राइफलमैन अनुज नेगी, हवलदार कमल सिंह, टिहरी से राइफलमैन आदर्श नेगी और नायब सूबेदार विनोद सिंह के शहीद होने पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड के वीर सपूतों ने एक बार फिर से सिद्ध कर दिया है कि वह देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च न्यौछावर करने के साथ-साथ देश की आन, बान, शान और सुरक्षा के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े हैं। उन्होंने हमले में घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।
कैबिनेट मंत्री महाराज ने केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत के असामायिक निधन पर गहरा दु:ख जताते हुए कहा कि शैला रानी रावत एक कर्मठ, जुझारू और कर्मशील विधायक थी। उनका निधन निश्चित रूप से पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ी अपूर्णीय क्षति है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…