डीजीपी अशोक कुमार पुलिस अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के साथ जन संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखंड के नैनीताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनसे सुझाव मांगे और समस्याओं का समाधान करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
डीजीपी अशोक कुमार अपने एक दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंचे। नैनीताल के राज्य अतिथि गृह के सभागार भवन में उन्होंने पुलिस अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के साथ जन संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान डीजीपी ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनसे सुझाव मांगे।
इस अवसर पर कर्तव्य व निष्ठा से परिपूर्ण काम करने वाले पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने सम्मानित किया, और उन्होंने कहा लोगों की समस्याओं का शीघ्रातिशीघ्र समाधान करें। इस मौके पर डीजीपी ने कहा कि नैनीताल पर्यटक नगरी के रूप में विश्व विख्यात है जिसमें यातायात को व्यवस्थित करने के लिए स्टेक होल्डरों के साथ मिलकर दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…