उत्तर प्रदेश

डीजीपी प्रशांत कुमार ने त्योहारों के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने की दी सलाह

डीजीपी प्रशांत कुमार ने रविवार को रमजान, होली और ईद उल फितर के दौरान सुरक्षा प्रबंधों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा की। इस दौरान डीजीपी ने कहा कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में समुचित पुलिस प्रबंध कर सतर्क दृष्टि रखी जाए। समाज में विद्वेष फैलाने वाले अवांछनीय तत्वों पर कार्रवाई करें। त्योहारों के दौरान कोई नई परंपरा शुरू करने की अनुमति न दी जाए। डीजीपी ने कहा कि सभी सीओ क्षेत्र में भ्रमण कर होलिका दहन व जुमे की नमाज को लेकर संभ्रांत नागरिकों से वार्ता कर लें। यदि कोई विवाद है तो उसका निस्तारण कराएं। दंगा नियंत्रण स्कीम का रिहर्सल कराते हुए सभी उपकरणों की गुणवत्ता, उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए तथा उन्हें महत्वपूर्ण स्थानों पर स्ट्राइकिंग रिजर्व के साथ तैनात किया जाए।

अधिकारी जिलों में उपलब्ध पुलिस बल की भी समीक्षा करें और अधिकाधिक संख्या में पुलिस बल का शांति व्यवस्था बनाए रखने में उपयोग किया जाए। पिछले वर्ष होली पर यूपी-112 के इवेंट को चेक कराकर उसके अनुरूप पीआरवी के वाहनों का व्यवस्थापन कराया जाए। ड्रोन कैमरों से आयोजन स्थलों, संवेदनशील स्थानों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों की निगरानी करें। हर छोटी से छोटी सूचना को गंभीरता से लें और सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर बनाए रखें।

रेलवे ट्रैक पर रहे नजर
डीजीपी ने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में पड़ने वाले रेलवे ट्रैक का मैप तथा ट्रैक के आसपास रहने वालों का ब्यौरा रखने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि चौकी एवं बीट प्रभारियों को पूर्व से ब्रीफ करते हुए इन क्षेत्रों में पड़ने वाले गांवों की सुरक्षा समितियों की गोष्ठी कर उन्हें जागरूक किया जाए।

वेतनवृद्धि के प्रकरणों में विलंब क्षम्य नहीं
डीजीपी ने कहा कि जिलों में पहले से बनी प्रमोशन एवं निर्धारण समिति द्वारा समयबद्ध प्रमोशन तथा वेतन वृद्धि के प्रकरणों का निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार का विलंब क्षम्य नहीं होगा। नये भर्ती होने वाले प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के लिए सभी आधारभूत सुविधाओं एवं संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago