देश-विदेश

धर्मशाला को मिलेगा वन विभाग का बड़ा तोहफा, शिमला से आएगा वाइल्डलाइफ विंग मुख्यालय

हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वाइल्ड लाइफ विंग का मुख्यालय राजधानी शिमला से धर्मशाला शिफ्ट करने की तैयारी है। वन विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। मंत्रिमंडल की होने वाली अगली बैठक में यह प्रस्ताव लाया जा रहा है। सरकार ने धर्मशाला को पर्यटन राजधानी घोषित किया हुआ है। ऐसे में सरकार इस जिले को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने में जुटी है। इसी कड़ी में जिला कांगड़ा के बनखंडी में देश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर भी 619 करोड़ से बन रहा है। इसके साथ ही मुख्यालय के शिफ्ट करने से जिला में पर्यटन को पंख लगेंगे और युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

वाइल्ड लाइफ विंग का मुख्यालय शिफ्ट होने पर पीसीसीएफ वन्य प्राणी विंग समेत सारा स्टाफ धर्मशाला भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि जब तक विंग के मुख्यालय के लिए भवन का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक मुख्यालय को जिला कार्यालय में ही चलाया जाना प्रस्तावित है। धर्मशाला में हर साल हजारों पर्यटक घूमने आते हैं। पर्यटक दलाई लामा मंदिर मैक्लोडगंज, भागसूनाग, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तो जाते ही हैं। अब 619 करोड़ से बनखंड़ी में बनने वाला चिड़ियाघर भी पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा और इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

पहले चरण में पशुओं के लिए यहां 34 यार्ड बनने हैं। इससे सरकार को आमदनी भी होगी और इससे इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। बताया जा रहा है कि वाइल्ड लाइफ विंग के मुख्यालय को शिफ्ट करने के मामले पर विभागीय अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी चर्चा कर ली है। सरकार का मानना है कि बनखंडी में देश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बन रहा है, तो वाइल्ड लाइफ विंग का मुख्यालय भी उसी जिला में रहना सही होगा। इसके साथ ही शिमला में बढ़ रहा इमारतों और जनसंख्या का दबाव भी कम होगा। सीएम के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा कि सरकार जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के ताैर पर विकसित कर रही है। इसी कड़ी में वाइल्ड लाइफ विंग मुख्यालय को शिफ्ट करने की तैयारी है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago