देश-विदेश

अररिया हत्या मामले में डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने की कड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष और होमगार्ड चालक निलंबित

बिहार:-  अररिया में एएसआई राजीव रंजन मल्ल की हत्या मामले में पूर्णिया डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने बड़ी कार्रवाई की है। डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने फलकाहा थानाध्यक्ष रौनक कुमार सिंह और वाहन चालक होमगार्ड जवान अजय कुमार पासवान को निलंबित किया है। डीआईजी ने बताया कि थानाध्यक्ष रौनक कुमार सिंह को सूचना जुटाने में विफल रहने और ड्यूटी में लापरवाही के कारण निलंबित किया गया है।

डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि दारोगा की मौत मामले में कई पुलिस कर्मियों के कर्तव्य के प्रति सजग नहीं रहने का मामला सामने आया है। सभी लापरवाह पुलिस कर्मियों के विरुद्ध क्विक एक्शन लेकर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल उनके स्तर से थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह को तत्काल निलंबित किया गया है। जांच में यह खुलासा हुआ है कि पुलिस वाहन के चालक ने छापामारी के लिए गये पुलिस वाहन को गलत दिशा में खड़ा कर रखा था।

घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के बयान, क्षतिग्रस्त गाड़ी के विवरण से पता चला है कि थानाध्यक्ष फुलकाहा, थाना ने गैर-जिम्मेदाराना तरीके से छापामारी दल का नेतृत्व किया। सरकारी वाहन को उल्टी दिशा में रखा गया, जिस कारण अभियुक्त को गिरफ्तार कर लौटने के क्रम में चालक द्वारा वाहन को बैंक नहीं कर पाने के कारण इस कांड के अभियुक्तों द्वारा पुलिस पर हमला कर अपराधी अनमोल यादव को छुड़ा लिया गया। वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। थानाध्यक्ष द्वारा आत्मरक्षार्थ तथा छापामारी दल की सुरक्षा हेतु फायरिंग नहीं की गई या कराया गया, जिस कारण सअनि राजीव रंजन मल्ल की अभियुक्तों द्वारा धक्का-मुक्की में गिरने से मौत हो गई। प्रशासनिक त्रुटि की जांच पुलिस अधीक्षक, अररिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फारबिसगंज, अंचल पुलिस निरीक्षक, रानीगंज एवं कांड के अनुसंधानकर्ता महादेव कामत, पुनि फारबिसगंज अंचल की उपस्थिति में हुई।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago