देहरादून:- महानिदेशक सूचना एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद बंशीधर तिवारी ने आज सूचना महानिदेशालय, देहरादून में गढ़वाली फिल्म “पधानी जी” का प्रोमो लॉन्च किया। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक ने कहा कि फिल्म शूटिंग हेतु राज्य सरकार दो महत्वपूर्ण नीतियां लाई है। जिनमें सेवा सेक्टर नीति के तहत फिल्म उद्योग में उपयोग होने वाले उपकरणों एवं सेवाओं को शामिल किया है। जबकि दूसरी नीति में फिल्म सिटी व उद्योग आधारित कार्यों को शामिल किया है।
उन्होंने कहा कि नई फिल्म नीति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेष ध्यान रखा है कि क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहित किया जाए। इसके लिए गढ़वाली, कुमाऊँनी फिल्मों को मिलने वाले अनुदान राशि में बढ़ोत्तरी करने का प्रस्ताव रखा गया है।
उन्होंने कहा कि फिल्म विकास परिषद का प्रयास है कि फिल्म सेक्टर से जुड़े लोगों, जैसे निर्माता-निर्देशक, कलाकारों, तकनीशियन एवं अन्य सेवा प्रदाता की एक डायरेक्टरी प्रकाशित की जाए। इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी एवं संयुक्त निदेशक/नोडल अधिकारी, उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद डॉ. नितिन उपाध्याय, माहेश्वरी फिल्म्स के प्रोपराइटर और “पधानी जी” फिल्म के निर्देशक अशोक चौहान (आशु) आदि उपस्थित रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…