उत्तराखंड:– केदारनाथ उपचुनाव व नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनाव रणनीति पर मंथन किया जाएगा। बैठक में शामिल होने के लिए नवनियुक्त प्रदेश सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा भी देहरादून पहुंच गए हैं।
कांग्रेस भवन में बैठक शुरू होगी। प्रदेश सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा की अगुवाई में केदारनाथ उपचुनाव, निकाय चुनाव के अलावा प्रदेश के अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। केदारनाथ उपचुनाव के लिए मंडल व ब्लाक स्तर पर प्रभारी व पर्यवेक्षकों के नाम के साथ 12 सितंबर से शुरू हो रही केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, भुवन कापड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, गोविंद सिंह कुंजवाल, नवप्रभात, प्रकाश जोशी आदि मौजूद रहेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…