देहरादूनः- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, “मैं वरिष्ठ नेतृत्व, राज्य नेतृत्व, सीएम के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मैं पीएम मोदी और सीएम उत्तराखंड के नेतृत्व में विकास कार्यों में काम करूंगा।” महेंद्र भट्ट ने नामांकन पत्र विधानसभा स्थित चुनाव अधिकारी कार्यालय में चुनाव अधिकारी को सौंपा। इस दौरान मंत्री, सभी विधायक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “मैं केंद्रीय नेतृत्व और पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि महेंद्र भट्ट को राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया। यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है और पार्टी कार्यकर्ता भी खुश हैं।”
बता दें कि राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 27 फरवरी को चुनाव होना है, जिसके लिए आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अपना नामांकन दाखिल किया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…