उत्तराखंड भाजपा कार्यालय में शुरू हुई संगठन पर्व के तहत नामांकन प्रक्रिया
सोमवार को उत्तराखंड भाजपा कार्यालय में संगठन पर्व के अंतर्गत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया का आगाज़ हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने एक बार फिर इस पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।
महेंद्र भट्ट ने दोबारा ठोका दावा, किया नामांकन
नामांकन प्रक्रिया के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज और गणेश जोशी सहित कई राज्यसभा व लोकसभा सांसद और विधायक भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार, महेंद्र भट्ट का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।
1 जुलाई को होगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम का औपचारिक ऐलान
मंगलवार, 1 जुलाई को भाजपा की ओर से औपचारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। माना जा रहा है कि महेंद्र भट्ट एक बार फिर इस पद की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। अब सभी की निगाहें कल होने वाली औपचारिक घोषणा पर टिकी हुई हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…