उत्तराखण्ड

प्रकृति का कहर! उत्तरकाशी में बादल फटने से 9 मजदूर लापता, 2 की मौत

उत्तरकाशी में बादल फटने से मची तबाही, 9 मजदूर लापता, 2 के शव बरामद

उत्तरकाशी जिले के बड़कोट क्षेत्र के सिलाई बैंड में शनिवार देर रात करीब एक बजे बादल फटने से भारी तबाही मच गई। टिन और प्लाई से बने मजदूरों के टेंटों में अचानक पानी और मलबा घुस आया। उस समय कई मजदूर जमीन पर सो रहे थे। शरीर पर ठंडा पानी लगने से कुछ की नींद खुली और वे भाग निकले, लेकिन कई मजदूर समय रहते जाग नहीं पाए और तेज बहाव में बह गए।

मौके से किसी तरह भागकर जान बचाने वाले करीब 20 मजदूरों में से एक, नेपाल निवासी हरिकृष्ण चौधरी ने बताया कि रात को तेज बारिश हो रही थी और सभी मजदूर अपने-अपने टेंटों में सोए हुए थे। अचानक कमरे में पानी के साथ मलबा भी घुसने लगा। जो मजदूर जाग चुके थे, उन्होंने अपने साथियों को जगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कई मजदूर बह चुके थे।

एक अन्य मजदूर कीर्ति बहादुर ने बताया कि जब उन्होंने अपने साथियों की आवाजें सुनीं, तब तक दरवाजा मलबे की वजह से जाम हो चुका था। उन्होंने किसी तरह कमरे की प्लाई तोड़कर बाहर निकलकर जान बचाई। उन्होंने बताया कि बचे हुए मजदूरों के पास अब सिर्फ वही कपड़े हैं, जो उन्होंने पहन रखे थे। पालीगाड पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें कपड़े मुहैया कराए।

इस हादसे में 9 मजदूर लापता हैं। वहीं, बड़कोट के पास यमुना नदी से दो शव बरामद हुए हैं। इनकी पहचान दूजेलाल (55) निवासी पीलीभीत और केवल बिष्ट (43) निवासी नेपाल के रूप में हुई है।

लापता मजदूरों की सूची:

  1. रोशन चौधरी (37), नेपाल

  2. अनवीर धामी (40), नेपाल

  3. कल्लूराम चौधरी (60), नेपाल

  4. जयचंद (38), कालिदास रोड, देहरादून

  5. छोटू (22), कालिदास रोड, देहरादून

  6. प्रियांश (20), कालिदास रोड, देहरादून

  7. सर कटेल धामी (32), देहरादून

यमुनोत्री हाईवे पर भी तबाही
बादल फटने से यमुनोत्री हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा बह गया। पालीगाड से सिलाई बैंड और ओजरी तक सड़क कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे राहत और बचाव कार्य में भी बाधा आ रही है। प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि दो शव बरामद हो चुके हैं और अन्य की तलाश जारी है।

बदरीनाथ हाईवे भी रहा बाधित
तेज बारिश की वजह से गौचर के पास कमेड़ा और कर्णप्रयाग के पास उमट्टा में बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया था। कमेड़ा में रविवार सुबह दो घंटे और उमट्टा में ढाई घंटे बाद हाईवे को खोला गया। उमट्टा में एक विशाल बोल्डर गिरने से सड़क बंद हो गई थी, जिसे जेसीबी से हटाकर यातायात बहाल किया गया। वहीं, नैनीताल हाईवे भी रंडोली गदेरे के पास दो घंटे तक बंद रहा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago