उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी: अनियंत्रित होकर नदी में समाया वाहन, चालक की जांबाजी ने बचाई जान

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। निरंतर हो रही भारी बारिश के चलते नदियों का जल स्तर काफी ऊँचा हो गया है। वहीं, नालों और गदेरों ने भी उग्र रूप धारण कर लिया है। भारी वर्षा के कारण जनपद उत्तरकाशी भी गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है।

जानकारी के अनुसार, आज रविवार देर शाम 29 जून को उत्तरकाशी जनपद के मोरी विकासखंड के लिवाड़ी फीताड़ी सड़क पर एक हादसा हुआ है। दरअसल यहां लिवाड़ी फीताड़ी सड़क से एक वाहन के रूपिन नदी में गिर गया। इस दौरान वाहन में केवल उसका ड्राइवर ही सवार था। उफान भरी नदी में गिरते ही गाड़ी का ड्राइवर ने होशियारी दिखाई और उसकी छत पर बैठ गया। इसके बाद सड़क किनारे खड़े स्थानीय लोगों ने रस्सी फेंककर नदी के बीच फंसे वाहन ड्राइवर का सकुशल रेस्क्यू कर दिया है।

रस्सी की मदद से किया चालक को रेस्क्यू
उत्तरकाशी जनपद के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जानकारी दी कि इस घटना की सूचना मिलते ही SDRF के साथ-साथ पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय निवासियों ने रस्सी की मदद से चालक का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। गनीमत है कि चालक सुरक्षित है, साथ ही वाहन को रस्सी से बांधकर नदी में बहने से रोका गया है। नदी का जलस्तर होते ही वाहन को नदी के बीच से बाहर निकाला जाएगा।

बादल फटने से 2 की मौत
उत्तराखंड मौसम विभाग ने 29 और 30 जून को भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने बारिश के अलर्ट के मद्देनजर चारधाम यात्रा को 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया है। बीते शनिवार की रात यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड़ ओजरी डाबरकोट के बीच सिलाई बैंड के पास बादल फटने से तबाही मच गई। इस हादसे में 2 लोगों की जान गई है और 7 लोग अब भी लापता हैं। यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर मार्ग अवरुद्ध होने के कारण श्रद्धालुओं को रोका गया है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago