उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते यमुना घाटी में हुआ नुकसान

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है उत्तरकाशी जिले में देर रात को भारी बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है, लोगों को बारिश के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर यमुना घाटी में बारिश से लोगों को काफी नुकसान हुआ है। जहां मोरी ब्लॉक के प्रमुख बाजार मोरी में भारी बारिश के कारण नाला उफान पर आ गया, जिसके चलते मलवा और बारिश के कारण नाला उफान पर आ गया। जिसके चलते मलबा और बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। वहीं, यमुनोत्री मार्ग से सटे खनेड़ा और अन्य गांव में भूस्खलन से लोगों के घरों को खतरा पैदा हो गया है।

मोरी मुख्य बाजार में बारिश के कारण पूरा बाजार ही मलबे के ढेर में तब्दील हो गया है। मोरी मुख्य बाजार में बरसाती पानी का नाला उफान पर आ गया। सड़क किनारे खड़े वाहन मलवे में फंस गए। उफान को देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन को टीम नुकसान का आंकलन कर रही हैं।

मलवा आने के कारण यमुनोत्री हाईवे खनेड़ा और डबरकोर्ट के पास बंद हो गया, मार्ग खोलने के प्रयास जारी हैं, खनेडा के पास लगातार मलवा आने से सड़क खोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यमुनाघाटी में नगर पालिका बडकोट के वार्ड नंबर 7 पुरानी तहसील क्षेत्र में आवासीय भवनों में जलभराव हो गया। तिलाड़ी मार्ग भट्टी नाला आने से बंद हो गया। नौगांव-देहरादून मोटर हाईवे में नौगांव चौकी के पास नाले में मलवा आने से बंद हो गया था। जिसे बाद में खोल दिया गया। उधर, पुरोला में कमल नदी भी उफान पर है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago