उत्तराखण्ड

ऋषिकेश-बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे भूस्खलन से हुआ बाधित

रुद्रप्रयाग जनपद में देर रात से मूसलाधार बारिश जारी है। बारिश के कारण हालात अस्त-व्यस्त हो गये हैं। बरसात के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार बारिश के कारण ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोबगड़ तो केदारनाथ हाईवे भटवाड़ी सैंण में बंद हो गया है। दोनों हाईवे बंद होने से चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। इसके अलावा तिलवाड़ा-मयाली-घनसाली मोटरमार्ग के पालाकुराली में पेड़ों के गिरने के साथ ही मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आया है। वहीं, रुद्रप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे का पानी एक प्राइवेट स्कूल में घुस गया। जिसके कारण स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। मजबूरन स्कूल को बंद करना पड़ा।

रुद्रप्रयाग में देर रात से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह पानी भरने से आम जनता की दिक्कतें बढ़ गई हैं। स्थानीय नाले हाईवे पर बह रहे हैं। बदरीनाथ हाईवे का पानी गुलाबराय के अनूप नेगी स्कूल में घुस गया। जिसके कारण विद्यालय प्रबंधन को स्कूल बंद करके बच्चों को घर भेजना पड़ा। इतना ही नहीं हाईवे पर चलने वाले लोगों को भी कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के बाद ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोबगड़ में बंद हो गया है, जबकि केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ी सैंण में बंद हो गया है। इन स्थानों पर पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है। जिसके कारण सुबह से ही आवाजाही प्रभावित है। चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्री जगह-जगह फंसे हैं. बारिश और भूस्खलन के कारण हाईवे को खोलने में भी दिक्कतें आ रही हैं। वहीं, बारिश के कारण तिलवाड़ा-मयाली-घनसाली मोटरमार्ग पालाकुराली में बंद हो गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago