उत्तर प्रदेश

संभल के चौधरी सराय में सपा प्रत्याशी और पुलिस के बीच विवाद, फिरोज खां की गिरफ्तारी को लेकर बवाल

उत्तर प्रदेश:-  संभल कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय में सपा प्रत्याशी व विधायक जियाउर्रहमान बर्क की पुलिस से जमकर नोकझोंक हो गई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां को पुलिस ने हिरासत में लेने का प्रयास किया। इसको लेकर भी सपा प्रत्याशी व पुलिस में काफी देर तक गहमागहमी रही। बाद में पूर्व जिलाध्यक्ष को पुलिस ने छोड़ दिया लेकिन हिदायत दी कि प्रत्याशी के साथ नहीं घूम सकते। इसके लिए उनके पास कोई अनुमति नहीं है। मंगलवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। इसके बाद ही कहीं ईवीएम में दिक्कत तो दूसरी तरफ पुलिस द्वारा मारपीट करने की शिकायत जिलाधिकारी और संभल पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की जाने लगीं।

असमोली और संभल में पुलिस द्वारा मारपीट का आरोप सपा हाईकमान ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से लगाया है। सपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं के साथ मारपीट कर रही है। दूसरी पार्टी के लोग राजनेताओं के फोटो लगाकर पर्ची बांट रहे हैं उनको नहीं रोका जा रहा। पुलिस पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप भी लगाया। चौधरी सराय में मतदान केंद्र के नजदीक भीड़ लगाने वाले लोगों पर पुलिस ने बल भी प्रयोग किया गया। एक जगह अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र खुद लाठी चलाते नजर आए।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago