उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी और किशोरी लाल शर्मा के नामांकन के बाद रायबरेली में कांग्रेस का तगड़ा प्रचार अभियान

उत्तर प्रदेश:-  अमेठी और रायबरेली के रण को रोमांचक बनाने के लिए राजनीतिक दल कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यही वजह है कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम प्रस्तावित किए जा रहे हैं तो पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की 17 मई को यहां संयुक्त जनसभा होंगी। इससे पहले 13 मई को भी उनका रायबरेली में आने का कार्यक्रम तय हो रहा है।

रायबरेली से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व अमेठी से गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा के नामांकन के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने यहां डेरा डाल दिया है। चुनाव प्रचार की कमान खुद पार्टी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने संभाल रखी है। वह छह मई से यहीं हैं। शनिवार को एक दिन के लिए वे तेलंगाना गई हैं। इसके बाद 12 मई से लेकर 20 मई तक वह रायबरेली-अमेठी में ही डेरा डालेंगी।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को प्रतापगढ़, रायबरेली, गोण्डा के चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोहनलालगंज, कैसरगंज और अमेठी लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश भाजपा की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक गृहमंत्री सबसे पहले प्रतापगढ़ के नायर देवी धाम महेशगंज में कौशांबी लोकसभा से प्रत्याशी के लिए जनसभा करेंगे। इसके बाद रायबरेली और सिविल लाइन गोंडा में भी जनसभा करेंगे। जबकि मुख्यमंत्री सबसे पहले मोहनलालगंज से प्रत्याशी कौशल किशोर के समर्थन में सिधौली में जनसभा करेंगे। इसके बाद कैसरगंज लोस क्षेत्र के पयागपुर में और अमेठी लोस क्षेत्र के माधौगढ़ में सभा करेंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago