देश-विदेश

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे, भूएमऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जाएंगे मिलने

रायबरेली:-  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को मां सोनिया और बहन प्रियंका के साथ रायबरेली आ रहे हैं। वे भूएमऊ में मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताएंगे। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में इस तरह का प्रयोग पहली बार कर रही है। इसके सियासी निहितार्थ हैं। अमेठी और रायबरेली से गांधी परिवार का दशकों से नाता है, लेकिन चुनाव परिणाम जारी होने के सप्ताहभर में आभार कार्यक्रम का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। इसे राहुल गांधी के रायबरेली से सांसद बने रहने के प्रबल संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि राहुल अपनी इस यात्रा में यह सीट रखने का संकेत दे सकते हैं। मालूम हो कि राहुल रायबरेली के साथ केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव जीते हैं।

कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 17 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, जिसमें छह सांसद चुने गए। कांग्रेस का वोटबैंक 6.36 फीसदी से बढ़कर 9.46 फीसदी पर पहुंच गया। प्रयागराज और सहारनपुर में करीब 40 साल बाद कांग्रेस का खाता खुला है। रायबरेली से राहुल गांधी को 66.17 फीसदी वोट मिले है, जबकि वर्ष 2019 में सोनिया गांधी को 55.80 फीसदी मत मिले थे। अमेठी से वर्ष 2019 में जहां राहुल गांधी को हार का सामना करना पड़ा था, वहीं इस बार गांधी परिवार के सिपहसलार किशोरी लाल शर्मा 11.03 फीसदी वोटबैंक बढ़त के साथ 54.99 फीसदी वोटबैंक हासिल किया।

अब कांग्रेस उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ताओं की सक्रियता इसी तरह से बनाए रखना चाहती है। यह आभार कार्यक्रम भी इसी रणनीति का हिस्सा है। माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम के जरिए राहुल गांधी रायबरेली से सांसद बने रहने का संदेश देंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाएंगे। उन्हें भविष्य की सियासी तैयारी के लिए बुस्टर डोज देंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी कुछ ऐसा ही संकेत दे रहे हैं। उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी के नेता एक दिन भी नहीं बैठेंगे। भविष्य की तैयारी शुरू हो गई है।

भुएमऊ गेस्ट हाउस में होने वाले आभार समारोह में राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी, रायबरेली के सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, अमेठी सांसद केएल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम के जरिए वे एकजुटता का संदेश देंगे। साथ ही यह भी व्यक्त करेंगे कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए हर स्तर पर तत्पर रहेगी। इससे पहले अमेठी में पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह में सांसद किशोरीलाल शर्मा पार्टी नेताओं का आभार जता चुके हैं। उन्होंने अमेठी और रायबरेली के लोगों से अपने रिश्तों की दुहाई दी और चुनाव जीताने के लिए आभार जताया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago