राष्ट्रीय

पंजाब विधानसभा में शून्य काल के दौरान विवाद, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने किया वॉकआउट

पंजाब:- पंजाब विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। सोमवार को सदन में शून्य काल के दौरान बोलने की इजाजत न देने के कारण कांग्रेस ने वॉकआउट कर दिया है। कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा शून्य काल में बोलना चाहते थे लेकिन स्पीकर उन्हें टाइम नहीं दे रहे थे इस कारण दो बार दोनों में तू तू त मैं मैं भी हुई। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी दो बार स्पीकर को सुखपाल खैरा को समय देने के लिए आग्रह किया लेकिन स्पीकर ने कहा कि चेयर को डिक्टेट नहीं किया जा सकता। कांग्रेस के विधायक प्रगट सिंह भी अपने साथी विधायक सुखपाल सिंह खैरा के समर्थन में आए। कांग्रेस के विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर गए। हालांकि इस मौके पर सुखपाल सिंह खैरा के राजनीतिक प्रतिद्वंदी राणा गुरजीत सदन से बाहर जाने में हिचकिचा रहे थे। दोनों नेताओं में बिल्कुल भी नहीं बनती।

सदन से वॉक आउट करने के बाद कांग्रेस ने बाहर आकर स्पीकर पर विपक्ष के विधायकों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। सुखपाल खैरा ने कहा कि बीते दिनों प्रगट सिंह के साथ ऐसा किया गया आज उन्हें बोलने का समय नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि स्पीकर विधानसभा का कस्टोडियन है न कि डिक्टेटर। हर विधायक को अपनी बात रखने का पूरा हक है। प्रगट सिंह ने कहा कि शुक्रवार को उन्होंने सदन में जो भी कहा वह खुद स्पीकर की ओर से वीडियो जारी करके कहा गया है। लेकिन मेरे साथ दुर्व्यवहार किया गया। मुझे अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि स्पीकर सहित सभी मंत्री जो दिल्ली से बयान लिखकर आए हैं उन्हें पढ़ देते हैं। यह भी ध्यान नहीं रखते कि वह पंजाब की कितनी बदनामी कर रहे हैं।

शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसान मोर्चा को जबरन उठाए जाने के मुद्दों को लेकर शुक्रवार को भी कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया था। बजट सत्र  के पहले दिन सिर्फ राज्यपाल का अभिभाषण रखा गया था। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस के विधायक अपनी बाजुओं पर काली पट्टियां बांधकर आए थे। ऐसे में जब राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अपना अभिभाषण पढ़ रहे थे, तो विपक्ष के नेता ने उन्हें टोका और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वह किसानों और जवानों के पक्ष में नारे लगा रहे थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago